10262 पदों पर सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और चपरासी की भर्ती के नाम पर ऑनलाइन ठगी

           उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और चपरासी की भर्ती के नाम पर ऑनलाइन ठगी चल रही है। ग्राम शिक्षा परिषद नाम से फर्जी वेबसाइट www.gramshikshaparishadup.in बनाकर शातिर ठग बेरोजगारों से ऑनलाइन आवेदन ले रहे हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद को ऐसी किसी संस्था की जानकारी ही नहीं है।
             ऑनलाइन व डाक से आवेदन की आखिरी तारीख क्रमश: 17 व 20 अक्टूबर रखी है। केन्द्र सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत होने का दावा करने वाली इस संस्था ने पूर्व माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्यों के 5131, शिक्षकों के 10262 और चपरासी के 5131 पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है।
            संस्था इन पदों के लिए वेतन क्रमश: 19,500, 15,000 और 7000 बता रही है। सामान्य व ओबीसी वर्ग से 300 और एससी आवेदकों से 200 रुपये फीस ली जा रही है। संस्था ने वेबसाइट पर इंटरव्यू के जरिए चयन की बात कही है। संस्था ने अपना पता 4/733 ए-विभव खंड गोमती नगर लखनऊ दिया है।
              बिना बीएड-बीटीसी या टीईटी बना रहे प्रिंसिपल
ऑनलाइन फर्जीवाड़े का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें भर्ती का कोई पैमाना ही नहीं है। प्रधानाचार्य के पद पर किसी विषय में स्नातक, शिक्षक के लिए इंटर और चतुर्थ श्रेणी के लिए आठवीं पास से आवेदन मांगे हैं।
              जबकि सरकारी पूर्व माध्यमिक स्कूलों में प्रिंसिपल की सीधी भर्ती नहीं होती। शिक्षक बनने के लिए बीएड-बीटीसी के साथ टीईटी पास होना अनिवार्य है।

Kewards ; teachers,govt school,online,fraud

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन