आज सीएम से मिलेंगे शिक्षामित्र, 28 को जंतर मंतर पर प्रदर्शन रद्द

           मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को शिक्षामित्रों से मुलाकात करेंगे। इसी दौरान वह महाराष्ट्र फॉर्मूले पर मंथन करने के लिए वहां से शिक्षक एमएलसी कपिल पाटिल की अगुवाई में पहुंचे छह सदस्यीय दल से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शिक्षा मित्रों के समायोजन या विकल्प पर चर्चा करेंगे।
           हाईकोर्ट के आदेश पर समायोजन रद्द होने के बाद आंदोलित शिक्षामित्रों से मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री ने सोमवार का समय दिया है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा। मुख्यमंत्री शिक्षा मित्रों से बातचीत के बाद उनके समायोजन के कानूनी लड़ाई या अन्य दूसरे विकल्पों पर निर्णय करेंगे। शिक्षा मित्रों का कहना है कि उत्तराखंड व महाराष्ट्र में बिना टीईटी के ही शिक्षा मित्रों को समायोजित किया गया है। इसके बाद भी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के समायोजन को अवैध ठहरा दिया है।
              मुख्यमंत्री इसीलिए महाराष्ट्र से आए छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर पूछेंगे कि किस फॉर्मूले के तहत वहां समायोजन किया गया है। महाराष्ट्र से शिक्षक एमएलसी की अगुवाई में शिक्षामित्रों के नेता नवनाथ गेन, रामनयन दुबे, माता चरण मिश्रा, सुभाष मोरे और संजय दुबे आए हैं।
28 को जंतर-मंतर पर धरना स्थगित
               शिक्षामित्रों ने 28 सितंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर आयोजित धरना स्थगित कर दिया है। संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि इसी दिन जाट महासभा जंतर-मंतर पर धरना देगा। इसके चलते इसे स्थगित किया गया है।

Kewards; teachers,shikshamitra,samayojan,TET,btc

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड