जूनियर में 29 हजार गणित-विज्ञान शिक्षक के पद पर चयनित टीचरों को सहूलियत : एक साल तक बना रहेगा पूर्व पद पर लियन, 28 सितंबर को आदेश जारी होने की संभावना

           उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान व गणित विषय के नियुक्त हुए टीचरों का एक साल तक इसी विभाग में लिंयन बना रहेगा। यदि एक साल तक नई नियुक्ति में कोई दिक्कतें आती हैं तो वह अपने पहले वाले विभाग में जाकर नौकरी कर सकता है। टीचरों की इस समस्या को देखते हुए बीएसए ने बेसिक शिक्षा सचिव से दूरभाष पर वार्ता की जिसका लिखित आदेश सचिव ने 28 सितंबर को जारी करने के लिए कहा है।
             29 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान व गणित विषय के टीचरों की नियुक्ति हुई है। इसमें कुछ टीचर ऐसे हैं जो पहले से बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत हैं। लेकिन इस भर्ती में नाम आ जाने के बाद भी उन्हें त्यागपत्र नहीं देना होगा। वह अपने पहले पद से कार्यमुक्त होकर इसमें ज्वाइन कर लेंगे। इसके लिए उन्हें एक साल का समय दिया जा रहा है।
               नई भर्ती में यदि कोई दिक्कत आती है तो वह वापस अपने पुराने पद पर जाकर कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। अभी तक बेसिक शिक्षा परिषद में यह नियम लागू नहीं था। राज्य कर्मचारी इसका फायदा उठाते थे। ऐसे कुछ टीचरों ने शिक्षक नेता सत्यदेव सिंह से मुलाकात की थी। जिस पर उन्होंने इस संबंध में बीएसए से मिलकर वार्ता की।
              बीएसए ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा सचिव से फोन पर बात की। जिसके क्रम में सचिव ने 28 सितंबर को इसका लिखित आदेश जारी करने की बात कही है। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि फोन पर सचिव से वार्ता हुई है। 28 सितंबर को उन्होंने आदेश जारी करने की बात कही है।

Kewards ; teachers,TET,junior teachers,sbtc

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

पीएचडी (ग्रेड-बी) फॉर रिसर्च पोजिशन के 14 पदों पर आवेदन ; अंतिम तारीख 30 नवंबर 2018

शिक्षामित्र समायोजन मामला : नियमित बीटीसी करने वाले भी नहीं बन सके शिक्षक, अयोग्य की भीड़ में पिस गए योग्य

"उ ०प्र० की बेसिक शिक्षा का गिरता स्तर" ; शिक्षक का एक जबाव

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक