29 हजार विज्ञान व गणित शिक्षक बनने की प्रक्रिया अधर में लटकी ; प्रोफेशनल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने सम्बन्धी निर्देशों में है अस्पष्टता

                 न्यायालय और आला अफसरों का आदेश प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा अधिकारी नहीं मान रहे हैं। इसीलिए एक चौथाई जिलों में विज्ञान व गणित का शिक्षक बनने की प्रक्रिया में अधर में लटकी है।
                 बेसिक शिक्षा अधिकारी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने में आनाकानी कर रहे हैं। उनका तर्क है कि निर्देश स्पष्ट न होने से आखिर कैसे नियुक्ति पत्र बांट सकते हैं। दर्जनों युवाओं को इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय भेजा गया है तो कई बीएसए खुद गाइड लाइन मांग रहे हैं।
                 बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 29334 विज्ञान/गणित शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया 2013 से चल रही है। इसमें प्रोफेशनल अभ्यर्थियों का प्रकरण हाईकोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने पिछले दिनों उन्हें तैनाती का आदेश दिया है।
                  इस पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने सभी बीएसए को आदेश जारी करके प्रोफेशनल डिग्री धारकों को भी नियुक्ति पत्र देने का आदेश दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि इसके बाद भी बहराइच, बांदा, भदोही, आगरा, औरैया, फीरोजाबाद, बरेली, गाजीपुर, चित्रकूट, फरुखाबाद, वाराणसी, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, अमेठी, चंदौली, एटा, लखीमपुर आदि जिलों में नियुक्ति पत्र नहीं बांटा जा रहा है। दरअसल वहां पहुंचे प्रोफेशनल अभ्यर्थी जिन विषयों के आधार पर नियुक्ति पाना चाहते हैं उसका विषय सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश पत्र में जिक्र नहीं है।
                 ऐसे ही तमाम प्रकरण हैं। तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को शिक्षा निदेशालय खुला तो सचिव कार्यालय के सामने अभ्यर्थियों का बड़ा जमावड़ा था। उनका कहना था कि संबंधित जिलों के बीएसए ने कहा कि हम लोग सचिव से संशोधित आदेश लेकर आएं।
                   अभ्यर्थियों का कहना है कि निर्देशों में अस्पष्टता से समस्या आ रही है। ताज्जुब यह है कि जिन विषयों पर उच्चतम न्यायालय ने मुहर लगाई है, उन विषयों वाले अभ्यर्थियों को भी बीएसए नियुक्ति पत्र नहीं दे रहे हैं। सचिव कार्यालय की ओर से कई जिलों को इस संबंध में संशोधित आदेश भेजे भी गए हैं।


Kewards ; teachers,shikshamitra,TET,29thousands teachers,sbtc

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी