29334 जूनियर विज्ञान गणित भर्ती ; शामिल होंगे प्रोफेशनल डिग्री धारक

                29334 गणित विज्ञान के सहायक अध्यापकों की भर्ती में हाईकोर्ट ने प्रोफेशन डिग्री धारकों को राहत दी है। कोर्ट ने कहा है कि अधिकारी प्रत्येक अभ्यर्थी की व्यक्तिगत योग्यता देखकर तय करें कि उसकी डिग्री में विज्ञान या गणित विषय है अथवा नहीं। इसके साथ ही प्रोफेशन डिग्री वालों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं करने की मांग खारिज कर दी है।
             सत्येन्द्र सिंह और चार अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने दिया। याचिका में कहा गया कि व्यवसायिक डिग्री धारक अभ्यर्थी विज्ञापन के अनुरूप योग्यता नहीं रखते हैं। विज्ञापन में स्नातक की डिग्री की अर्हता है। इसमें गणित या विज्ञान में से किसी एक विषय का होना अनिवार्य है।
              मांग की गई कि सात अगस्त, 23 और 24 जुलाई की काउंसलिंग रद करके प्रोफेशनल डिग्री धारकों का चयन रद किया जाए। याचिका का विरोध कर रहे अधिवक्ता अनूप द्विवेदी और विभू राम ने कहा कि ये डिग्रियां भी स्नातक के समकक्ष है।

Kewards; TET,teachers,juniors recruitment,basicschools

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक