72 हजार शिक्षकों की भर्ती मामला ; 8 माह का प्रशिक्षण पूरा फिर भी प्रशिक्षु मास्साब

             बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में 72825 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए युवाओं को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। किसी तरह से करीब 58 हजार शिक्षकों को तैनाती भी मिली। परिषद के सचिव ने सभी को बतौर प्रशिक्षु शिक्षक नियुक्ति दी। तीन महीने क्रियात्मक प्रशिक्षण विद्यालय में एवं इतने दिन का ही सैद्धांतिक प्रशिक्षण बीआरसी में देने का निर्देश हुआ। सभी को इस दौरान मानदेय के रूप में 7300 रुपए मिले, युवाओं से कहा गया कि प्रशिक्षण पूरा होते ही उन्हें शिक्षकों का वेतनमान दिया जाएगा।
              प्रशिक्षु शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया जनवरी से ही शुरू हो गई। शुरुआती दौर में जो प्रशिक्षु शिक्षक बने वह छह की जगह आठ महीने का प्रशिक्षण पा चुके हैं।
               प्रशिक्षु शिक्षकों के दबाव में बीते माह 24 एवं 25 अगस्त को उनकी परीक्षा सूबे के सभी जनपदों में कराई गई जिसमें 43 से अधिक प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। उसका परिणाम भी 21 सितंबर को जारी हो गया है। इसके बाद भी प्रशिक्षु शिक्षकों को नियमित करने व बचे शिक्षकों की परीक्षा कराने पर शासन गंभीर नहीं है, वहीं शिक्षामित्रों को तैनाती देने के लिए शासन ने नियम-कानून बदलकर सारे रास्ते खोल दिए थे।
              शासन के इस दोहरे रवैये से युवा आहत हैं और अब नियमित होने के लिए भी आंदोलन करने की तैयारी में हैं।
आज बनेगी रणनीति :
               प्रदेश भर के प्रशिक्षु शिक्षक गुरुवार को इलाहाबाद के चंद्रशेखर आजाद पार्क में इकट्ठा हो रहे हैं जहां वे आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। मो. अली ने बताया कि बैठक के बाद प्रशिक्षु शिक्षक बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा व सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव को ज्ञापन सौपेंगे।


Kewards ; teachers,72825teachers,TET,basiceducation

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड