72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती ; परीक्षाफल जारी 43 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों के सहायक अध्यापक बनने का रास्ता साफ

              प्रदेश में चल रही भर्ती में 43,077 अभ्यर्थी जल्द ही सहायक अध्यापक बनेंगे। छह महीने के प्रशिक्षण के बाद हुई परीक्षा में केवल 31 अभ्यर्थी फेल हुए ।
               परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सोमवार की शाम प्रशिक्षु शिक्षक चयन-2011 का परीक्षाफल जारी कर दिया। 23-24 अगस्त को हुई परीक्षा में 43,179 प्रशिक्षु शिक्षक शामिल हुए थे। इनमें से 31 अभ्यर्थियों का रिजल्ट अपूर्ण है। वहीं, 31 अभ्यर्थी फेल हो गए हैं। इसमें 40 प्रशिक्षु शिक्षक अनुपस्थित थे। केवल 43,139 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
                अब पास हुए प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। अभी तक ये 7200 रुपए मानदेय पर प्रशिक्षु शिक्षक थे। सहायक अध्यापक के पद पर मौलिक नियुक्ति के साथ 13,500 रुपए मूल वेतन, 115 फीसदी महंगाई भत्ते समेत इन्हें लगभग 30 हजार वेतन मिलेगा। इसमें असफल हुए अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा में मौका दिया जाएगा।
                 अगले बैच की परीक्षा अक्टूबर के अंत तक प्रशिक्षु शिक्षकों के अगले बैच की परीक्षा अक्टूबर के तीसरे से चौथे हफ्ते में कराने की तैयारी है। पहले परीक्षा नियामक इस परीक्षा को अक्टूबर के पहले हफ्ते में कराना चाह रहा था लेकिन ज्यादातर जिलों ने सूचना दी है कि वहां चौथी-पांचवीं काउंसलिंग की ट्रेनिंग 15 अक्टूबर तक पूरी हो रही है।                               लिहाजा, अब परीक्षा नियामक इस परीक्षा को अक्टूबर के तीसरे से चौथे हफ्ते में कराएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो सकें।

Kewards; TET,teachers,sbtc,72825trainees

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान