समायोजित शिक्षामित्रों के वेतन पर सरकार साधे चुप्पीे ; नहीं भेजा कोई निर्देश

                   हाईकोर्ट के फैसले के बाद उनके वेतन को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग दुविधा में है। विभाग के आला अधिकारी समायोजित हुए शिक्षामित्रों के वेतन को लेकर चुप्पी साधे है। वहीं, जिला स्तर के अधिकारी गेंद को दूसरे पाले में डालने में लगे हैं।
                  शिक्षामित्रों का समायोजन 12 सितम्बर को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है लेकिन राज्य सरकार ने इस बाबत अभी कोई निर्देश नहीं भेजे हैं। अब उनका पूरे महीने का वेतन जारी किया जाए या नहीं, इसे लेकर भ्रम की स्थिति है। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक की नियुक्ति बेसिक शिक्षा अधिकारी करता है। लिहाजा यदि वेतन जारी होता है, तो इसका जिम्मेदार बीएसए ही होगा।
                   कई जिलों ने अधिकारियों को पत्र लिख कर निर्देशन मांगा है। वही, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने भी बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त व लेखाधिकारी को पत्र लिख कर स्पष्ट निर्देश मांगे हैं।                                 बहरहाल, राज्य सरकार की मंशा देखते हुए कोई भी इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। बरेली के वित्त व लेखाधिकारी ने बीएसए से पूछा है कि समायोजित हुए शिक्षामित्रों का वेतन जारी किया जाए या नहीं?
                  वहीं दूसरी ओर बांदा के बीएसए ने लेखाधिकारी को पत्र लिख हाईकोर्ट के आदेश के तहत वेतन के नियमित भुगतान को लेकर निर्देश जारी करने का निर्णय लेने को कहा है। कई और जिलों में निर्देश मांगे जा रहे हैं।
                चूंकि राज्य सरकार शिक्षामित्रों के साथ है और विभाग उनकी रोजी-रोटी को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। ऐसी स्थिति में अगर जिलों से वेतन जारी कर भी दिया जाए तो अधिकारियों के खिलाफ यह वित्तीय अनियमितता का मामला भी बनता है।

Kewards ; teachers,samayojan,shikshamitra,TET,btc

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन