शिक्षामित्रों का आक्रोश अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा ; लगातार प्रदेश भर में प्रदर्शन रहे जारी

              समायोजन रद होने के बाद छठे दिन शुक्रवार को भी प्रदेश भर प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षामित्रों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर बच्चों को पढ़ाया तो कहीं स्कूल पहुंचने के बाद भी शिक्षण कार्य से दूरी बनाए रखी। प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपे गए।
               आगरा में शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शिक्षामित्रों ने उनसे मुलाकात के लिए प्रशासन से समय मांगा है। अमेठी में 21 सितंबर को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मिलने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलकर समय मांगा गया और संगठन के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का नाम भी सौंपा गया।
               बागपत में सैकड़ों शिक्षामित्रों ने कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी दी। बरेली के गांधी उद्यान में शिक्षामित्रों ने अनशन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सौ शिक्षामित्र अनशन पर बैठे। यहां रोज सौ शिक्षामित्र अनशन पर बैठेंगे। पीलीभीत, अलीगढ़, बहराइच, बुलंदशहर, सीतापुर, फैजाबाद, श्रवस्ती और अमेठी में काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया। गोंडा में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर सांसद कीर्ति वर्धन सिंह को ज्ञापन सौंपा। सहारनपुर, मथुरा, फीरोजाबाद और मैनपुरी, बलरामपुर में शिक्षामित्रों के कार्य बहिष्कार से कई प्राथमिक स्कूलों में ताला लटकता रहा। शाहजहांपुर और बस्ती में शिक्षामित्र धरने पर बैठे। मुरादाबाद व सम्भल में ब्लाक पर शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। अमरोहा और गोरखपुर में कैंडल मार्च निकाला गया। मिलक में प्रदर्शन के दौरान शिक्षामित्र आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर अवैध उगाही का आरोप लगा संगठन में बदलाव की मांग की। मेरठ में भी शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। सहारनपुर में कार्य बहिष्कार किया।
बीएसए ने रोक वेतन-एरियर : 
               एटा में बीएसए ने शिक्षामित्रों के वेतन और एरियर पर रोक लगा दी है। इससे आक्रोशित शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

Kewards; teachers,shikshamitra,TET,upgovt,samayojan

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक