शिक्षामित्र का हिंसक हुआ आंदोलन

           हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ पूरे प्रदेश में शिक्षामित्रों का आंदोलन चल रहा है। यूपी के बहराइच जिले में इस आंदोलन का एक अलग ही रंग हो गया।


          समयोजन पर आए इस फैसले पर कलेक्ट्रेट धरना स्‍थल पर धरना दे रहे शिक्षामित्रों में चार शिक्षामित्र बेहोश हो गए। बेहोश होने वाले इन 4 शिक्षामित्रों में दो महिलाएं भी थीं
           इनके बेहोश होते ही धरना स्‍थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन फानन बेहोश हुए इन लोगों को लादकर नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
           अस्पताल में इनका चेकअप करने और दवा देने के बाद इन्हें होश आ गया। डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक धूप में पैदल चलकर आने की वजह से उन्हें यह बेहोशी आई।
            शिक्षामित्रों का यह पूरा हुजूम बहराइच के बेसिक शिक्षा कार्यालय से कलेक्ट्रेट चौराहे तक लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलकर आया था।
               साथियों की बेहोशी के बाद भी आक्रोशित शिक्षामित्रों का धरना चलता रहा। सरकार को चेताते हुए शिक्षामित्रों ने कहा कि जब तक उनके साथ इंसाफ नहीं होगा तब तक स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।

Kewards: teachers,TET,shikshamitra,samayojan

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड