शिक्षामित्रों के लिए दूसरा विकल्प ; आउटसोर्सिंग से फिक्स वेतन पर विचार

              शिक्षामित्रों के लिए सहायक अध्यापक पद से हटकर दूसरे विकल्पों पर तेजी से विचार में जुट गई है। इसके तहत उन्हें आउटसोर्सिंग के जरिये फिक्स वेतन पर रखने की दिशा में भी मंथन चल रहा है।
              उच्चाधिकारियों का मानना है कि यदि सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से राहत नहीं मिलती है तो इस दिशा में भी विचार हो सकता है। उ                            उच्चाधिकारियों ने इस संबंध में शिक्षामित्रों के नेताओं से भी बातचीत की है। हालांकि आउटसोर्सिंग के मुद्दे पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री स्तर से ही लिया जाएगा।
                राज्य सरकार ने स्नातक पास शिक्षामित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने का निर्णय किया था। इसके आधार पर प्रदेश में दो चरणों में पहले 58,826 और दूसरे चरण में 77,000 शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जा चुका है। हाईकोर्ट ने इसे अवैध ठहराते हुए इनका समायोजन रद्द कर दिया है।
              बता दें मौजूदा समय में सूबे के प्राइमरी स्कूलों में 1.70 लाख शिक्षामित्र कार्यरत हैं।
शिक्षामित्रों के लिए निकले बीच का रास्ता
               राज्य सरकार चाहती है कि शिक्षामित्रों के लिए कोई बीच का रास्ता निकाल लिया जाए। इसके लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
                कमेटी को जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रिपोर्ट सौंपनी है। इसके आधार पर ही शिक्षामित्रों के बारे में निर्णय किया जाएगा।
                  सूत्रों के मुताबिक इस पर विचार किया जा रहा है कि एनसीटीई से अनुमति लेकर शिक्षामित्रों को टीईटी पास करने की छूट दे दी जाए और जैसे-जैसे वह पास होते जाएं, उन्हें नए सिरे से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाता रहे।


Kewards;teachers,shikshamitra,TET,btc


Comments

Popular posts from this blog

भारतीय रेलवे दे रहा है हर महीने 80,000 रुपये कमाने का मौका, जाने कैसे?

113 टीचिंग के पदों के लिए भर्तियाँ, 6 जून तक करें आवेदन

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

बीएड प्रवेश परीक्षा 2020-21 : 12 फरवरी से शुरू होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन, फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख छह मार्च

TGT, PGT समेत कई पदों पर भर्तियां, करें आवेदन 30 सितंबर, 2019 तक

सदर्न रेलवे में 142 जूनियर इंजीनियर व अन्य पदों पर भर्तियाँ, 06 जून 2019 तक करें आवेदन

Jobs in Department of Post office for 740 posts

12 फरवरी को सैनिकों की भर्ती रैली यूपी में ; 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा

30 साइंटिस्ट-बी एवं साइंटिस्ट-सी पदों की वेकेंसी के लिए भर्तियाँ, 30 अप्रैल 2020 तक करें ऑनलाइन आवेदन