आर्मी स्कूलों में पीजीटी, टीजीटी, और पीआरटी शिक्षकों की भर्ती

              सभी पदों पर कुल रिक्तियों की संख्या स्कूल प्रबंधन द्वारा साक्षात्कार के समय या साक्षात्कार से पहले विज्ञापन के माध्यम से दर्शाई जाएगी।
            शैक्षिक योग्यता के तौर पर पीजीटी शिक्षकों के लिए 50 प्रतिशत अंको के साथ परास्नातक एवं बी.एड और टीजीटी व पीआरटी शिक्षकों के लिए 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक एवं बी.एड होना अनिवार्य है।
             इसके अतिरिक्त अनुभव के तौर पर आवेदकों के पास पिछले 10 वर्ष में कम से कम 5 वर्ष का संबं‌धित क्षेत्र में अनुभव होना अनिवार्य है।
             इन सभी पदों पर आवेदन करने की अधिकतम आयु 57 वर्ष, 40 वर्ष, 36 वर्ष एवं 29 वर्ष (विभिन्न श्रेणी के अनुसार) निर्धारित की गई है।
             इन पदों पर आवेदन करने के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की तारीख 06 दिसंबर 2015 निर्धारित की गई है।
             उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। योग्य आवेदकों को प्रथम चरण में स्क्रीनिंग परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा में सफल आवेदकों का साक्षात्कार, शिक्षण दक्षता व कंप्यूटर दक्षता के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
              सभी पदों पर स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दिए गए पोर्टल www.aps-csb.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।              
              यह पंजीकरण पोर्टल 30 अगस्त 2015 से 30 सितंबर 2015 तक खुला रहेगा। उम्मीदवार संबंधित पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

Kewards ; TGT,PGT,PRT,govtjobs,army

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान