सरकार शिक्षामित्रों के लिए एनसीटीई से मांगेगी रियायत ; कोर्ट के फैसले के दायरे में शर्तों में ढील देने की मांग

              समायोजन को अवैध ठहराये जाने केहाईकोर्ट के आदेश से पैदा हुई समस्या के निदान के लिए राज्यसरकार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से कोर्ट के फैसले के दायरे में शर्तों में ढील देने की मांग करेगी।
                शिक्षामित्रों के मुद्दे को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव आलोकरंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है।बैठक में मुख्य सचिव ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से यह जानकारी हासिल की कि हाई कोर्ट ने किन आधार परशिक्षामित्रों के समायोजन को अवैध ठहराया है।
                  बैठक में हाईकोर्ट के आदेश के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस पर भीमंथन हुआ कि हाई कोर्ट के आदेश के दायरे में रहते हुए कहां-कहां से राहत पायी जा सकती है।
                  बैठक में इस पर रजामंदी बनी कि एनसीटीई से बातचीत करउससे शर्तों में रियायत देने की पेशकश की जाए। वहीं मुख्यसचिव ने हाई कोर्ट के आदेश के कानूनी पहलुओं परमहाधिवक्ता से विचार विमर्श करने का बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।


Kewards ; teachers,shikshamitra,samayojan,TET,btc


Comments

Popular posts from this blog

भारतीय रेलवे दे रहा है हर महीने 80,000 रुपये कमाने का मौका, जाने कैसे?

113 टीचिंग के पदों के लिए भर्तियाँ, 6 जून तक करें आवेदन

बीएड प्रवेश परीक्षा 2020-21 : 12 फरवरी से शुरू होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन, फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख छह मार्च

TGT, PGT समेत कई पदों पर भर्तियां, करें आवेदन 30 सितंबर, 2019 तक

आरपीएफ / आरपीएसएफ में महिला कांस्टेबल के 2030 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में बंपर सरकारी नौकरियां, 22 जुलाई 2020 तक करें अप्लाई

सदर्न रेलवे में 142 जूनियर इंजीनियर व अन्य पदों पर भर्तियाँ, 06 जून 2019 तक करें आवेदन

शिक्षामित्रों का समायोजन मामला ; NCT के लैटर को NCTE का लेटर मान बैठे।

12 फरवरी को सैनिकों की भर्ती रैली यूपी में ; 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा