शिक्षामित्रों के समायोजन मुद्दे पर दिल्ली में लेंगे कानूनी सलाह ; बेसिक शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव राष्ट्रीय राजधानी में

               शिक्षामित्रों के समायोजन को अवैध ठहराने वाले हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के मकसद से वकीलों से परामर्श के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी और उनके विभाग की प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन केअध्यक्ष जितेंद्र शाही भी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
               शासन को हाई कोर्ट के फैसले की प्रति शुक्रवार देर शाम मिली थी। फैसले की प्रति मिलने के बाद शनिवार को दोपहर में बेसिक शिक्षा मंत्री ने उस पर प्रमुख सचिव और बेसिक शिक्षानिदेशक डीबी शर्मा के साथ बैठक की।
                बैठक के बाद मंत्री और प्रमुख सचिव नई दिल्ली रवाना हो गए। वहां वे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए विधिक परामर्श लेंगे। वे मानव संसाधन विकास मंत्रलय के अधिकारियों से भी विचार विमर्श कर सकते हैं।
                बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षामित्रों के समायोजन के सिलसिले में उत्तराखंड और राजस्थान के शासनादेशों की प्रति भी प्राप्त कर ली है।
जल्द ही कोई हल निकलने की सम्भावना है।

Kewards; teachers,TET,samayojan,shikshamitra,btc

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड