शिक्षामित्रों का 11 सित. तक का वेतन मिलेगा जल्द ; प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा पंचायत चुनाव के बाद

           प्रशिक्षु शिक्षकों को अगले हफ्ते से सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं, सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों का 11 सित. तक का वेतन जल्द मिलेगा।
                बेसिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव डिम्पल वर्मा ने ये निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए। सुश्री वर्मा गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि समायोजन को रद्द करने का हाईकोर्ट का आदेश 12 सितम्बर को आया है।
                 लिहाजा 11 सितम्बर तक का वेतन जारी कर दिया जाए। शिक्षामित्रों के समायोजन को बनाए रखने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी से अनुरोध कर चुके हैं।
                राज्य सरकार भी एनसीटीई को टीईटी में छूट देने के लिए पत्र भेज रही है। परीक्षा पास कर चुके 43,077 प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रमाणपत्र मिलने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी जैसे ही प्रमाणपत्र जारी करे, उसके बाद जिले नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई शुरू करें।

Kewards ; teachers,samayojan,trainee teachers,shikshamitra

Comments

Popular posts from this blog

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण