15 हजार बीटीसी शिक्षकों से जूनियर हो जाने के खिलाफ जंग ; 31 अक्तूबर तक नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए धरना जारी 

                72825 खाली पदों के सापेक्ष कार्यभार ग्रहण करने के साथ छह महीने का प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति पत्र जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।
                  सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने निदेशक बेसिक शिक्षा से नियुक्ति के संबंध में आदेश मिलने के बाद सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर 25 अक्तूबर तक विज्ञप्ति जारी करके 15 दिन के भीतर नियुक्ति संबंधी कार्यवाही पूरी करने को कहा है।
                  वहीं अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर तीसरे दिन धरने पर बैठे प्रशिक्षु शिक्षकों ने कहा कि 31 अक्तूबर तक नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए धरना जारी रखेंगे।
                  चार वर्ष की लंबी लड़ाई के बाद प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती की उम्मीद लगाए प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा करने और उसके बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से हुई परीक्षा पास कर ली है।
                   परीक्षा पास करने के बाद प्रशिक्षु शिक्षक सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से लगातार नियुक्ति पत्र के लिए आदेश जारी करने की मांग कर रहे थे। सोमवार को प्रदेश भर से प्रशिक्षु शिक्षक सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर धरने पर बैठे थे। सचिव ने प्रशिक्षु शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग शासन को भेज दी गई है।
                 निदेशक से नियुक्ति का आदेश मिलते ही प्रशिक्षु शिक्षकों के पक्ष में आदेश जारी कर दिया गया। परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने जब इसकी जानकारी धरने पर बैठे प्रशिक्षु शिक्षकों को दी तो उन्होंने नियुक्ति पत्र 31 अक्तूबर तक जारी करने की मांग की, जबकि सचिव की ओर से नौ नवंबर तक आदेश जारी करने की बात कही जा रही है।
                  प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना है कि इसी बीच बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। इससे पुरानी भर्ती वाले शिक्षक जूनियर हो जाएंगे।


Kewards ; teachers,btc,72825recruitment,15000btc

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान