15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती : काउंसलिंग का कार्यक्रम


काउंसिलिंग 26 अक्टूबर से शुरू करने का विस्तृत कार्यक्रम
14 से 19 अक्टूबर : जिला स्तर पर जांच सूची तैयार करजिला चयन समिति से अनुमोदन होगा
 20 अक्टूबर : बीएसए की ओर से सूचना जारी होगी
26 अक्टूबर : संबंधित जिले की डायट से प्रशिक्षण पाने वाले और डीएड (विशेष शिक्षा) अभ्यर्थियों को वरीयता वपहले राउंड की काउंसिलिंग
 30 अक्टूबर : पहले राउंड की अनंतिम सूची जिला चयनसमिति से अनुमोदित होगी
 2 नवंबर : बीएसए श्रेणीवार बची सीटों का विवरण परिषदको उपलब्ध कराएंगे
 6 नवंबर : दूसरे राउंड की काउंसिलिंग और इसमें दूसरे जिले की डायट से प्रशिक्षण पाने वाले या डीएड वाले अभ्यर्थीशामिल होंगे
 10 नवंबर : दूसरे राउंड की चयन सूची जारी की जाएगी।

                  परिषद को प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती का सारा रिकॉर्ड एक पखवारे पहले ही मिल चुका था। आठ दिन आवेदनों की छानबीन चली और अब काउंसिलिंग 26 अक्टूबर से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि इसमें दो राउंड की काउंसिलिंग के बाद अनंतिम सूची जारी करने के समय पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि उसी समय दीपावली का अवकाश हो जाएगा।
                     बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया एक साल की देरी से चल रही है।
                     पिछले साल दिसंबर 2014 में भर्ती का शासनादेश हुआ था। उसी के बाद से आवेदन लेने का सिलसिला जारी हुआ। उसके बाद से लेकर अब तक तीन बार विभाग ने अलग तारीखों में आवेदन लिए। 15 सितंबर को आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी भी हो गई। इसके बाद भी काउंसिलिंग को लेकर अफसरों की हीलाहवाली जारी थी। विभाग लगातार देरी के लिए एनआइसी को दोषी ठहरा रहा था।
                  अफसरों ने यह भी नहीं सोचा जिस तेजी एवं पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं उसी व्यवस्था को वह झुठला रहे हैं। क्या यह संभव है कि आवेदन लेने के बाद रिकॉर्ड भेजने में एनआइसी को 25 दिन लगेंगे, जबकि तीसरे चरण में 25 दिन तक तो आवेदन भी नहीं लिए गए।
                 यही नहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा एवं कक्षा नौ एवं 11 के पंजीकरण में पचास लाख से अधिक आवेदन लिए जाते हैं और विभाग चंद दिन में ही पूरी रिपोर्ट मीडिया को सौंप देता है, वहीं 15 हजार शिक्षकों की भर्ती में कुल 45 हजार आवेदन हुए हैं फिर भी देरी के सारे रिकॉर्ड टूट गए।


Kewards : teachers,15000 teachers recruitment,TET,counsling

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण