संशोधन के बाद आदेश जारी ; अब 31 मार्च को रिटायर होंगे बेसिक शिक्षक

                पहली अप्रैल से 31 मार्च तक के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अब 31 मार्च को रिटायर होंगे। हाई कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है।
                   इस शासनादेश का सीधा लाभ परिषदीय स्कूलों के उन शिक्षकों को मिलेगा जो बीती पहली अप्रैल से 30 जून तक सेवानिवृत्ति की आयु पूरी कर चुके हैं। ऐसे शिक्षक अब 31 मार्च 2016 को रिटायर होंगे।
                 पहले बेसिक शिक्षा परिषद का सत्र पहली जुलाई से 30 जून तक संचालित होता था। तब पहली जुलाई से 30 जून के बीच सेवानिवृत्ति आयु पूरी करने वाले शिक्षकों को सत्रंत लाभ देते हुए उन्हें 30 जून को ही रिटायर किया जाता था।
                  इस साल से बेसिक शिक्षा परिषद का सत्र पहली अप्रैल से 31 मार्च तय कर दिया गया है। लिहाजा पुरानी व्यवस्था के तहत पहली अप्रैल से 30 जून तक सेवानिवृत्ति आयु पूरी करने वाले शिक्षकों को 30 जून को ही रिटायर कर दिया गया।

Kewards ; teachers,retirement,btc,sbtc

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान