72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति की घड़ी आ गई : नियामक प्राधिकारी ने सभी डायटों को भेजे प्रमाणपत्र

                   सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सभी जिलों को प्रमाणपत्र भेज भी दिए हैं। करीबी जनपदों में पर गुरुवार से व दूर के जिलों में इसी हफ्ते से प्रमाणपत्र वितरण की तैयारी है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) यह प्रमाणपत्र जिलों के बीआरसी केंद्रों पर भेज रहे हैं, वहीं से उनके वितरण की तैयारी है।
                   बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में चरणवार प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाने वाले अब नियमित होने जा रहे हैं। डायट की ओर से प्रशिक्षु शिक्षकों को छह महीने तक बीआरसी केंद्र एवं विद्यालय में तैनात करके प्रशिक्षण दिया गया, बीते 24 व 25 अगस्त को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 43 हजार से अधिक प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा कराई और सितंबर में ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। उसके बाद से नियमित नियुक्ति की मांग चल रही थी।
                 इसी बीच प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डिंपल वर्मा ने छह अक्टूबर से प्रमाणपत्र वितरण का निर्देश दिया। इस पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने सभी डायटों को प्रमाणपत्र भेज दिए हैं।
                   माना जा रहा है कि प्रतापगढ़, कौशांबी, भदोही, फतेहपुर, जौनपुर, वाराणसी आदि में गुरुवार से वितरण शुरू हो सकता है जबकि दूर के जिलों में इसी हफ्ते के अंत तक या फिर अगले हफ्ते से प्रमाणपत्र बांटे जा सकते हैं।
                    इलाहाबाद में सभी प्रमाणपत्र बीआरसी केंद्रों को भेजे जा रहे हैं, वहीं से गुरुवार से वितरण होगा। दरअसल डायट में अभी बीटीसी 2014 की काउंसिलिंग चल रही है। ऐसे में बीआरसी केंद्रों को ही नियुक्ति की जिम्मेदारी दी गई है।

Kewards : 72825 teachers recruitment,teachers,TET,shikshamitra

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहनेंगे ; स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी

नॉन टीचिंग श्रेणी के ग्रेड-1/2 के 116 पदों पर भर्तियाँ, 06 मार्च 2020 तक करें आवेदन

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती