प्रशिक्षु शिक्षकों को करना होगा इंतजार ; एससीईआरटी की रिपोर्ट के बाद मिलेगी मौलिक नियुक्ति

              प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति के लिए अभी कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। प्रशिक्षण की अवधि और परीक्षा आदि का सारा कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन अफसरों के बीच रिपोर्ट के आदान-प्रदान का सिलसिला अभी बाकी है। यह पूरा होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, तब तक उन्हें मानदेय मिलेगा या वेतन इस पर सब मौन साधे हैं।
               हालांकि प्रशिक्षुओं ने अफसरों से मिलकर उनका ध्यान इस ओर खींचा था। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की नियुक्ति के तहत तैनात हुए प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति का प्रकरण अधर में अटका है।
                तैनाती पाने वाले करीब 58 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को तीन महीने क्रियात्मक प्रशिक्षण विद्यालय में एवं तीन महीने सैद्धांतिक प्रशिक्षण बीआरसी में दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बीते 24 एवं 25 अगस्त को प्रदेश भर में इम्तिहान कराया। इसमें 43 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं ने भाग लिया था।
               कुछ दिन पहले इसका परिणाम भी जारी हो गया है। जिन अभ्यर्थियों को जनवरी में ही तैनाती मिल गई थी उनके प्रशिक्षण को छह की जगह आठ महीना हो रहा है। ऐसे में सभी मौलिक नियुक्ति की मांग जल्द कराने की मांग कर रहे हैं।

Kewards ; teachers,TET,shikshamitra,samayojan,btc

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन