यू पी के एडेड स्कूलों में मनमाने ढंग से तबादले : बेसिक में रोक, अध्यापक परेशान

                   यू पी के एडेड हाईस्कूल व इण्टर कालेजों के एलटी ग्रेड, प्रवक्ता और प्रधानाचायरे के तबादलों में जमकर मनमानी की गयी है जबकि दूसरी ओर परिषदीय विद्यालयों के लाखों शिक्षक-शिक्षिकाओं के होने वाले तबादलों पर आज भी रोक लगी है जिससे कि वह परेशान होकर प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय का चक्कर लगा रहे है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है न ही प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है जिससे कि परिषदीय विद्यालयों के परेशान लाखों शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले उनके मनचाहे जिलों में आसानी से हो सके।
                  प्रदेश के एडेड कालेजों में तबादले के लिए समिति बनायी गयी है। इस समिति में एडी माध्यमिक रमेश कुमार अध्यक्ष है जबकि सदस्यों में सचिव यूपी बोर्ड और जेडी अर्थ सदस्य है।
                  बैठक में प्रदेश भर से आये हुए एडेड कालेजों के एलटी ग्रेड, प्रवक्ता और प्रधानाचार्य के तबादलों के मामले को रखा जाता है और उसके बाद तबादला होता है लेकिन एडी माध्यमिक ने समिति की कोई बैठक नहीं बुलायी और आनन-फानन में करीब 200 एलटी ग्रेड , प्रवक्ता और प्रधानाचायरें के तबादले अकेले कर डाले है।
                शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के सूत्रों के अनुसार यह सभी 200 तबादले 21 सितम्बर, 12 अगस्त, 20 अगस्त, 29 जून, 29 मई, 10 अप्रैल और 11 फरवरी 2015 को किये गये है जबकि यूपी इण्टरमीडिएट एजूकेशन एक्ट-1921 के अनुसार तबादला समिति से इन 200 शिक्षक-शिक्षिकाओं के हुए तबादलों का अप्रूवल तक नहीं लिया गया है।
               इस बारें में जब एडी माध्यमिक रमेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कुछभी बोलने से इन्कार कर दिया और अंत में कहा कि शासन के निर्देश पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले हुए है।सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने कहा कि शासन ने तबादलों पर रोक लगायी है।


               Kewards : teachers,transfer,madhyamik,basic

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान