मौलिक नियुक्ति पर अड़े प्रशिक्षु शिक्षक : नहीं मिला शिक्षा निदेशक का फरमान, वार्ता फेल, कार्य बहिष्कार व घेराव जारी

                     प्रशिक्षु शिक्षक मौलिक नियुक्ति पाने के लिए अड़ गए हैं। स्कूलों में पढ़ाई कार्य का बहिष्कार करके सोमवार को शिक्षा निदेशालय का घेराव एवं बेमियादी धरना शुरू कर दिया गया है। प्रशिक्षुओं को मनाने के लिए तीन दौर की वार्ता हुई, लेकिन सभी बेनतीजा रही। मंगलवार को टीईटी प्रशिक्षु संघ के प्रांतीय पदाधिकारी व अन्य जिलों से औरप्रशिक्षुओं के आने का दावा किया जा रहा है।
                       मौलिक नियुक्ति के लिए शिक्षा निदेशक बेसिक का पत्र चार दिन बाद भी सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को प्राप्त नहीं हुआहै।
                        बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 सहायक शिक्षकों की भर्ती के तहत करीब 58 हजार से अधिक प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। उनमें से अधिकांश ने छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, जबकि सैकड़ों प्रशिक्षु शिक्षक ऐसे हैं जिनका प्रशिक्षण सात से आठ माह का हो गया है।
                         सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 43 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं की मूल्यांकन परीक्षा कराकर परिणाम भी घोषित कर दिया है। यही नहीं तमाम प्रशिक्षुओं को परीक्षा पास करने का प्रमाणपत्र भी मिल गया है। इसके बाद भी उन्हें मौलिक नियुक्ति नहीं दी जा रही है।
                        दरअसल प्रशिक्षु शिक्षकों को अभी 7300 रुपये का मानदेय मिल रहा है, जबकि मौलिक नियुक्ति होते ही नियमित वेतन पाने के हकदार हो जाएंगे। इस संबंध में प्रशिक्षु शिक्षकों ने तमाम बार उच्च अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया, इसके बाद भी अनसुनी पर सोमवार से शिक्षा निदेशालय में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद का कार्यालय घेराव कर धरना दिया जा रहा है। दिन भर जमकर नारेबाजी हुई। प्रदेश भर से बड़ी तादात में पहुंचे प्रशिक्षुओं ने कहा कि वह बिना आदेश लिए वापस नहीं जाएंगे, जब तक आदेश नहीं होगा कार्य बहिष्कार कर धरना देते रहेंगे।
                        इस दौरान तीन बार प्रशिक्षुओं से आंदोलन खत्म कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन वह नहीं माने।मंगलवार से प्रशिक्षुओं की तादात और बढ़ने के आसार हैं।
                        आठ अक्टूबर को कई जिलों के प्रशिक्षुओं ने शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ दिनेश बाबू शर्मा के कार्यालय में जमकर हंगामा किया था उसी दिन उन्होंने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा का पत्र भेजकर निर्देश दिया था कि मौलिक नियुक्ति के लिए आगे की कार्यवाई की जाए।    
          इस पत्र का प्रशिक्षुओं ने हवाला दिया तो सचिव कार्यालय का दावा है कि ऐसा पत्र उन्हें मिला ही नहीं। साथ ही कहा जा रहा है कि अब शासन को सारी स्थिति से अवगत करा दिया है, जो निर्देश आएगा उसी के अनुरूप कार्यवाई करेंगे।

Kewards : teachers,72825 recruitment,

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन