शासन ने लगायी शिक्षामित्रों के वेतन पर रोक ; सुप्रीम कोर्ट में मामले की मजबूत पैरवी करने का दिया निर्देश

                 शासन ने परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किये गए शिक्षामित्रों के वेतन भुगतान की कार्यवाही रोकने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डिंपल वर्मा ने इस बाबत सोमवार को जिलाधिकारियों और निदेशक बेसिक शिक्षा को निर्देश जारी कर दिया है।
                  शिक्षामित्रों का समायोजन अवैध ठहराये जाने के बाद से ही यह सवाल उठ रहा है कि शिक्षामित्रों को अब क्या माना जाए। कई जिलाधिकारियों ने भी शासन से इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया था।
                   उधर शिक्षामित्र अपने वेतन भुगतान की मांग कर रहे थे। लिहाजा प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने भी जिलाधिकारियों और निदेशक बेसिक शिक्षा को वेतन रोकने के आदेश जारी किया है।
                     शिक्षामित्रों के समायोजन को हाई कोर्ट की ओर से अवैध ठहराये जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका (एसएलपी) दाखिल करने को लेकर सोमवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अनीता सिंह ने बैठक की।
                      उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करने के बारे में फीडबैक हासिल किया। उन्होंने अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट में मामले की मजबूत पैरवी करने का इंतजाम करने का निर्देश दिया।

Kewards ; teachers,shikshamitra,samayojan.TET,btc

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक