बेसिक शिक्षा मंत्री ने जनमानस से किया आह्वान ; परिषदीय बेसिक स्कूलों में ही ग्रहण कराएं शिक्षा

                बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने जनमानस से आहवान किया है कि वे अपने बच्चों को राज्य के परिषदीय बेसिक स्कूलों में ही शिक्षा ग्रहण कराएं।
               उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक शिक्षा के लिए संचालित परिषदीय विद्यालयों में उच्च शिक्षित, दक्ष एवं प्रशिक्षत अध्यापक तैनात हैं, फिर भी बेसिक शिक्षा का प्रबंधन आज हमारे लिए एक कठिन चुनौती बन गया है। बेसिक शिक्षा प्रदेश में एक हब के रूप में स्थापित है और इसमें अधिकतम संसाधनों का उपयोग किया जाता है।
              श्री चैधरी ने कहा कि इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान तथा बेसिक शिक्षा के उन्नयन के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, फिर भी बेसिक शिक्षा पर जो आवाजें उठती रहती हैं, उसकी वजह से अभिवावक परिषदीय स्कूलों में अपने बच्चों को भेजने को तैयार नहीं होते।
                दुर्भाग्यवश उन्हें कान्वेन्ट और पब्लिक स्कूलों पर ज्यादा भरोसा है। परिणामस्वरूप परिषदीय स्कूलों में छात्रों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि केवल अपने ही क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के मुख्य अभिवावक की तरह बच्चों को परिषदीय बेसिक स्कूलों में पढ़ने भेजें और साथ ही यह निगरानी भी करें कि स्कूल में गुरूजन गुणवत्तायुक्तशिक्षा दे रहें हैं और स्कूल में समय से आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि परिषदीय स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाएं और अपने क्षेत्र के स्कूल को आदर्श स्कूल के रूप में स्थापित कर उन्हें महंगी शिक्षा से बचाएं।

Kewards ; teachers,basiceducation,upgovt,children

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण