राज्यकर्मियों और शिक्षकों को डीए-बोनस का तोहफा : वेतन विसंगतियों पर फैसला जल्द

                 दिवाली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। बोनस से प्रदेश के सात लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इससे सरकारी खजाने पर 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।
                 बोनस एक माह के मूल वेतन के बराबर होगा, जिसकी अधिकतम सीमा साढ़े तीन हजार रुपये है। सरकार 22 लाख कर्मियों और शिक्षकों को छह फीसदी अतिरिक्त डीए देने की भी तैयारी कर रही है।
                   वेतन विसंगतियों पर जल्द फैसला: अन्य संवर्गो की वेतन विसंगतियों पर भी जल्द निर्णय कराया जाएगा। संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीपी मिश्र के नेतृत्व में मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव वित्त से दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस और डीए देने की मांग की थी।
                    आईएएस-आईपीएस के साथ मिले डीए :सचिवालय सीधी भर्ती सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत शुक्ला, सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिवगोपाल सिंह, सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने कहा है कि सरकार को चाहिए कि डीए आईएएस-आईपीएस व आईएफएस जैसे अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के आदेश के साथ जारी किया जाए।


Kewards : teachers,works,govtemployees,others

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान