जंतर-मंतर पर उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों का बड़ा प्रदर्शन

                  जंतर-मंतर पर उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के कई जिलों से शिक्षा मित्रों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा जिसकी वजह से दिल्ली के कई मार्गों पर ट्रैफिक जाम भी लगा रहा।
                उत्तर प्रदेश में समायोजन संबंधी हाईकोर्ट के आदेश से नाखुश शिक्षा मित्रों का विरोध प्रदर्शन प्रदेश भर में पहले से ही जारी है। आंदोलन के लिए दिल्ली पहुंचे शिक्षामित्रों से मिलने भाजपा नेता और सुलतानपुर के सांसद वरुण गांधी भी जंतर-मंतर पहुंचे।
                 आंदोलन कर रहे शिक्षा मित्रों से मिलने पहुंचे वरुण गांधी ने उन्हें पूरे समर्थन का वादा किया। इस दौरान भाजपा नेता ने शिक्षा मित्रों के आंदोलन को जायज बताते हुए यूपी की सपा सरकार पर हमला बोला। वरुण गांधी ने कहा कि यह व्यवस्था की खामी है जिसकी वजह से आज शिक्षा मित्रों को ना सिर्फ आंदोलन के लिए बल्कि आत्महत्या के लिए भी मजबूर होना पड़ रहा है।
                   वरुण गांधी ने शिक्षा मित्रों को एकता बनाए रखने की बात कहते हुए कहा कि इसी एकता की वजह से यूपी सरकार को उनकी समस्या का निदान करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वरुण ने अपने भाषण में शिक्षकों को माता-पिता से भी बड़ा बताया।
                    हालांकि पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी शांति बनाये रखने और इसे जल्द सुलझाने की बात कह चुुकी हैं।


Kewards ; teachers,TET,shikshamitra,samayojan,btc

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती देने का मामला : सरकार ने आयोग से अनुमति मांगी 

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

69 हजार शिक्षक भर्ती ; 6 जनवरी को लिखित परीक्षा, आवेदन 20 दिसंबर तक

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 सफेदा मामला : हाईकोर्ट ने ओएमआर शीट में व्हाइटनर प्रयोग करने वालों की सूची मांगी

UPTET 2019 postponed : जल्द जारी होगी नई तारीख, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

69 हजार शिक्षक भर्ती ; 4 या 5 दिसम्बर को टीईटी 2018 का परिणाम, बीएड वाले भी दे सकेंगे परीक्षा,