प्रशिक्षु शिक्षकों को अगले हफ्ते मौलिक नियुक्ति ; तैनाती स्थल को लेकर भावी शिक्षक परेशान

                प्रशिक्षु शिक्षकों को अगले हफ्ते मौलिक नियुक्ति का तोहफा मिलने जा रहा है। इसकी खुशी उनमें देखी जा सकती है, साथ ही तैनाती स्थल को लेकर भावी शिक्षक उतना ही परेशान हैं। सभी का जिला भले ही तय है, लेकिन स्कूल कौन होगा यह किसी को नहीं मालूम।
                  प्रशिक्षु शिक्षकों की चाहत है कि सरकार उन्हें मौजूदा तैनाती वाले स्कूलों में ही नियमित कर दें तो वह भी सुकून में रहेंगे और वहां के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।    
                   बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के तहत तैनाती पाने वाले प्रशिक्षु शिक्षक जल्द ही नियमित होने वाले हैं।
                   उनकी तैनाती के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने सिर्फ विज्ञापन ही जारी नहीं किया है बल्कि कई जिलों में काउंसिलिंग तक शुरू हो गई है।
                    माना जा रहा है कि दीपावली तक सबको नियुक्ति मिल जाएगी। इससे सभी बेहद खुश हैं वहीं तैनाती स्थल को लेकर वह परेशान भी हैं।
                    असल में महिलाओं एवं विकलांगों से अपनी पसंद के तीन-तीन स्कूल लिखकर देने को कहा गया है। इससे तय है कि उन्हें तीन में से कहीं न कहीं नियुक्ति मिल जाएगी। दूसरी ओर पुरुष प्रशिक्षु शिक्षक कहां तैनात होंगे, इसका कोई ठिकाना नहीं है।

Kewards ; teachers,72825recruitment,tet,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले