यूपी के शिक्षामित्रों का धरना खत्म ; एनसीटीई ने समाधान का दिया आश्वासन

                    हजारों की संख्या में उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र सोमवार को जंतर-मंतर पहुंचे। यूपी के तमाम जिलों से बसों-ट्रेनों से पहुंचकर शिक्षामित्रों ने अपनी आवाज बुलंद की। शिक्षामित्रों की भारी तादाद से जंतर-मंतर और आसपास इलाके की सड़कें खचाखच भर गई।
                    हाईकोर्ट द्वारा समायोजन रद्द करने के खिलाफ ‘हमारा सम्मान वापस दो’, ‘रोटी दो या फांसी दो’ जैसे नारे लगाकर शिक्षामित्रों ने अपना विरोध दर्ज कराया। यहां भारी संख्या में महिला शिक्षामित्रों ने भी भागीदारी की। सभी शिक्षामित्र सात अक्तूबर तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
                  यूपी में शिक्षकों के समायोजन रद्द करके उन्हें प्रवेश परीक्षा के जरिये समायोजित करने के हाईकोर्ट के फैसले के बाद से पूरे प्रदेश के शिक्षामित्रों में उबाल है। काफी दिनों से प्रदेश भर में इसके खिलाफ विरोध जारी है। शिक्षामित्र टीईटी परीक्षा से छूट देने और समायोजन में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
                   इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश से तकरीबन 20 हजार से भी ज्यादा शिक्षामित्र सुबह-सुबह जंतर-मंतर पहुंच गए। दोपहर एक बजे तक जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों की सड़कों में भीड़ से लगभग जाम की स्थिति बन गई। दूर से सफर करके आए महिला शिक्षामित्रों के कई जत्थे सड़कों पर ही बैठ गए। हाथों में तख्ती लिए नारे लिखकर ये जत्थे वहीं बैठकर विरोध जताने लगे। यहां लोग बसों और ट्रेनों से पहुंचे थे।
                 यहां इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, जाैनपुर, बलिया, बहराइच, गोंडा, बस्ती, कानपुर, मेरठ, बिजनौर, आगरा सहित यूपी के तकरीबन सभी जिलों से शिक्षामित्रों के संगठन बसों में भरकर यहां पहुंचे।

Kewards ; teachers,shikshamitra,samayojan,btc

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक