शिक्षामित्रों को शिक्षक का वेतन देने पर असमंजस बरकरार : वित्त विभाग ने मामला बेसिक शिक्षा महकमे पर छोड़ा

                    शिक्षामित्रों के समायोजन को हाई कोर्ट द्वारा अवैध ठहराये जाने के बाद उनकी स्थिति को लेकर शासन स्तर पर पसोपेश जारी है। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक का वेतन दिया जाए या नहीं, इस पर कोई सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए वित्त विभाग ने गेंद बेसिक शिक्षा विभाग के पाले में डाल दी है। 
                     यह कहते हुए कि शिक्षामित्र को सहायक अध्यापक माना जाए या नहीं, यह प्रशासनिक विभाग तय करे। हाई कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें सहायक अध्यापक का वेतन भुगतान किया जाए। गोंडा और आगरा के जिलाधिकारियों ने भी शासन से पूछा था कि अदालत के आदेश के बाद शिक्षामित्रों को क्या माना जाए। 
                        बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच यह मत उभरा था कि हाई कोर्ट के आदेश के पहले यानी 11 सितंबर तक शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक का वेतन भुगतान किया जा सकता है। इस मुद्दे पर बेसिक शिक्षा विभाग ने न्याय विभाग से राय मांगी थी।
                         न्याय विभाग ने इस प्रकरण में कोई मशविरा देने से परहेज करते हुए फाइल वित्त विभाग को भेज दी थी। अब वित्त विभाग ने मामले से पल्ला झाड़ लिया है।

Kewards : teachers ,shikshamitra,samayojan,btc

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक