प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती : तैनाती नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार

           प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद तैनाती नहीं मिलने पर गुरुवार को शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पर पांच सौ से अधिक शिक्षकों ने पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
            देर शाम तक यह प्रदर्शन जारी रहा।निदेशालय पर सुबह दस बजे से शिक्षकों का आना शुरू हो गया था जो दोपहर एक बजे तक विशाल प्रदर्शन के रूप में परिवर्तित हो गया। तीन घंटे चले लंबे प्रदर्शन के बाद बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने एक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की।
               इस दौरान उन्होंने एक पत्र बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को लिखा। इसमें उन्होंने सचिव को लिखा है लगातार प्रशिक्षु शिक्षक उनके कार्यालय पर आ रहे हैं।मानदेय नहीं मिलाशिक्षकों के चयन के बाद छह माह का प्रशिक्षण होना था। जिसका उन्हें मानदेय दिया जाना था उसके बाद नियुक्ति।
              अब तक सिर्फ तीन माह का मानदेय दिया गया है। वहीं छह माह की जगह नौ माह गुजर चुके हैं, लेकिन सरकार न तो नियुक्ति दे रही है और न मानदेय।
                प्रदर्शन कर रहे शिक्षक ब्रिजेंद्र वर्मा ने बताया कि पहले 15 सितंबर तक नियुक्ति देने का आश्वासन था। उसके बाद 30 सितंबर हुआ वो भी बीत गई लेकिन तैनाती नहीं मिली। यहीं नहीं, शिक्षकों के प्रशिक्षण के बाद एग्जाम होना था। लेकिन 6 बैच में से अब तक सिर्फ दो बैच के एग्जाम कराए गए हैं। शेष बैच के प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी एग्जाम नहीं कराए जा रहे हैं।

Kewards : teachers,trainee teachers,teachers recruitment

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक