लाखों शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए खुश खबरी ; अंतर जनपदीय और ब्लाक स्तर के तबादले होंगे फरवरी में

                 परिषदीय विद्यालयों के लाखों शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए खुश खबरी है कि उनके तबादले फरवरी-2016 में होंगे।
                      इसमें अंतर जनपदीय और ब्लाक स्तर के शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले शामिल है क्योंकि परिषदीय विद्यालयों का नया सत्र एक अप्रैल 2016 से शुरूहोने जा रहा है। इसके पूर्वपरिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले उनके मन माफिक जिलों में हो जाएगा।
                      अंतर जनपदीय तबादलों के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं से जनवरी में आनलाइन आवेदन लिया जायेगा जबकि ब्लाक स्तर के शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादले के लिए खण्डशिक्षाधिकारी स्तर पर आवेदन लेकर बीएसए करेंगे।
                      इन तबादलों से करीब दो लाख से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को लाभ होगा जो परेशान होकर प्रदेश सरकार और सचिव बेसिक शिक्षा के कार्यालय का लंबे समय से चक्कर लगा रहे है लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
                     प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में दो वर्षसे शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतर जनपदीय तबादले नहीं हुए है।जबकि इस वर्षतबादलों से पूर्व बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों का परिषदीय विद्यालयों के सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन हो रहा था।
                   इससे अंतर जनपदीय तबादलों को शासन स्तर से मंजूरी नहीं मिली।ब्लाक स्तर के तबादलों के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं से संबंधित जिलों के बीएसए ने आवेदन लिया था लेकिन इसी दौरान हाईकोर्ट इलाहाबाद ने पौने दो लाख शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक पद पर हुए समायोजन को निरस्त कर दिया।
                 इससे परिषदीय विद्यालयों से शिक्षामित्र हटकर आंदोलन शुरूकर दिया।ऐसे में प्रदेश सरकार ने ब्लाक स्तर पर होने वाले तबादलों की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया।
               शासन के सूत्रों ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के तबादलों के लिए दिसम्बर के अन्तिम हफ्ते तक विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जायेगा।
                इसमें बीमार, विकलांग, सेना के परिजन सहित अन्य को तबादले के दौरान वरीयता दी जायेगी।अगर पति और पत्नी अलग-अलग जिलों में शिक्षक-शिक्षिकाएं होंगे तो उनका भी एक जिले में तबादला होगा।

Kewards ; teachers,transfer,new session,February

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक