शिक्षामित्रों के साथ अध्यापकों का वेतन भी लटका ; आला अफसर खुलकर बोलने से कतराते दिख रहे

                   शिक्षामित्रों की वजह से शिक्षकों का वेतन भी रुक गया है। प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों को वेतन भुगतान के लिए करीब एक पखवारे से मंथन कर रही है और उनकी फाइल यहां से वहां जा रही है।
                  शिक्षामित्रों के संबंध में अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है। अन्य प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों का वेतन भी लटक गया है। दशहरे का त्योहार सिर पर है ऐसे में समय पर भुगतान न होने से शिक्षक परेशान हैं।
                प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में तैनात एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को सरकार चरणबद्ध तरीके से सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित कर रही थी।
                  इसी बीच सितंबर में हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों की नियुक्ति एवं समायोजन को अवैध ठहरा दिया। उसके बाद से प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के लिए वेतन भुगतान आदि का रास्ता खोज रही है। इस संबंध में शासन ने विधिक राय मांगी तो सीएससी ने कोई निर्णय न करके फाइल बेसिक शिक्षा को वापस भेज दी है। वहां से भी अब तक कोई गाइड लाइन जारी नहीं हो सकी है।
                 इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी आदि दायर करने को लेकर भी मंथन चला। इस सारी कवायद का नतीजा यह सामने आया है कि शिक्षामित्रों को दुलार करते हुए सरकार ने अन्य शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।
               बताते हैं कि जब से बड़ी संख्या में शिक्षामित्र सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित हुए उसके बाद से शिक्षक व समायोजित      
                 शिक्षामित्रों का वेतन बिल एक साथ जाता था। शिक्षामित्रों के संबंध में स्पष्ट निर्देश न होने के कारण शिक्षकों का सितंबर का वेतन भी अब तक नहीं मिल सका है जबकि हर माह शिक्षकों को आठ तारीख तक भुगतान मिल जाता रहा है। जैसे-जैसे वेतन भुगतान में विलंब हो रहा है, शिक्षक परेशान हो रहे हैं।
                  शिक्षा विभाग के आला अफसर इस संबंध में खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि वे वेतन भुगतान नहीं कराते हैं। वहीं कुछ बेसिक शिक्षा अधिकारियों का तर्क है कि शिक्षकों को वेतन मिलने में हो रहे विलंब का कारण है कि वेतन की ग्रांट जिलों में नहीं पहुंच सकी है।





Kewards ; teachers,btc,uptet,shikshamitra,samayojan

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती देने का मामला : सरकार ने आयोग से अनुमति मांगी 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 सफेदा मामला : हाईकोर्ट ने ओएमआर शीट में व्हाइटनर प्रयोग करने वालों की सूची मांगी

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती : अपने ही साथियों से जूनियर हो गए एलटी ग्रेड शिक्षक, विवादों के चलते देरी से हो पाई नियुक्ति

110 सब-असिस्टेंट इंजीनियर, स्टाफ नर्स एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए भर्तियाँ, करें आवेदन 7 अप्रैल 2020 तक

सैनिक स्कूल में टीजीटी और नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्तियाँ, 29 जून 2019 तक करें आवेदन

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन