MTNL में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती

               महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है।
               वेतनमान के तौर पर उम्मीदवारों को 20600 से लेकर 46500 रुपए और साथ में एचआरए (HRA) इत्यादि दिए जाने का प्रावधान है।
                इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 17 नबंवर, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
                चयन के बाद उम्मीदवारों को एक वर्ष का ऑन द जॉब  (on the job) प्रशिक्षण पूरा करना होगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को एक वर्ष की परीवीक्षाधीन समयावधि पूरी करनी होगी।
               शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों का किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक या समकक्ष होना अनिवार्य है। ये सभी पद विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं।
                आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन शुल्क एमटीएनएल की वेबसाइट के द्वारा मास्टर कार्ड /वीजा कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
                उम्मीदवार ऑनलाइन जमा किये गये शुल्क की रसीद की प्रतिलिपि अपने से पास सुरक्षित रख लें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2015 है।
                 सफल उम्मीदवारों का चयन गेट-2015 के प्राप्तांकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट होने के बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
                इन सभी पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन करने और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट www.mtnl.net.in पर लॉगइन करें।

Kewards ; govtjob,MTN,telecom ,officer

Comments

Popular posts from this blog

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक