यूपीटेट 2015 की तैयारियां शुरू ; टीईटी में परखा जाएगा अब बाल मनोविज्ञान

            परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से दो फरवरी को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)2015 की तैयारी शुरू हो गई है।    
               रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक टीईटी अलग-अलग होगी।
              प्राथमिक टीईटी में गणित, बाल मनोविज्ञान, हिंदी भाषा, पर्यावरण अध्ययन, अंग्रेजी-संस्कृत-उर्दू और उच्च प्राथमिक टीईटी में पर्यावरण अध्ययन की जगह विज्ञान की परीक्षा होगी।
             रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि 2014 की टीईटी में नौ लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे, परीक्षा में 7.50 लाख शामिल हुए थे। 2014 की परीक्षा में प्रदेश भर में 600 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
              उम्मीद है कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में काम कर रहे सभी शिक्षामित्र भी टीईटी में शामिल होंगे, ऐसे में उम्मीद है कि 2015 की टीईटी में परीक्षार्थियों की संख्या 10 लाख पार कर जाएगी।
               इसलिए परीक्षा नियामक की ओर से प्रदेश भर में एक हजार परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी है। प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों में सर्वाधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।



Keywords ; teachers,tet,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

हाथों-हाथ मिलेगा पैन कार्ड, नहीं लगेगा कोई शुल्क - करें ऑनलाइन आवेदन

लीगल ऑफिसर की सरकारी नौकरी ; जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

Jobs for 490 posts through Lower subordinate up

SSC CGL 2019 Tier 1 Result : कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टायर-1 का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक