यूपीटेट 2015 ; टीईटी में अहम होंगे गणित के सवाल

             शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 का एलान होते ही सारा दारोमदार परीक्षा की तैयारी पर आकर टिक गया है।  
               परीक्षा में शामिल होने की अर्हता भले ही स्नातक है, लेकिन टीईटी में सवाल इंटरमीडिएट स्तर के ही पूछे जाने हैं। उसमें गणित एवं पर्यावरण विज्ञान के सवाल खासे अहम होंगे और उन्हीं के दम पर टीईटी की मेरिट में अभ्यर्थी का स्थान ऊपर या फिर नीचे होगा।
              राहत की बात यह है कि परीक्षा में माइनस मार्किंग (ऋणात्मक अंक) नहीं दिए जाएंगे। ऐसे में गलत जवाब देने पर भी सही प्रश्नों के अंक कम नहीं होंगे।  लंबी जद्दोजहद के बाद यूपी टीईटी की परीक्षा दो महीने बाद होने जा रही है।
              सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से आवेदन पत्र का प्रारूप जारी होने के साथ ही परीक्षा के नियम-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसमें स्पष्ट है कि परीक्षा इस बार भी 150 अंकों की होगी, जिसे 150 मिनट में ही करना होगा। सभी सवाल चार विकल्प वाले यानी बहुविकल्पीय होंगे।
              टीईटी परीक्षा प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के लिए अलग-अलग हो रही है। इसमें बाल विकास एवं शिक्षण विधि, भाषा प्रथम व भाषा द्वितीय, गणित एवं पर्यावरण अध्ययन के 30-30 सवाल पूछे जाएंगे। दोनों परीक्षाओं में पांच खंड ही होंगे, जूनियर स्तर की परीक्षा में केवल यह बदलाव किया गया है कि गणित व विज्ञान शिक्षक के लिए संबंधित विषय की परीक्षा देनी होगी, बाकी अभ्यर्थियों को सिर्फ सामाजिक अध्ययन के 60 सवालों का जवाब देना होगा।
                  हर सवाल का जवाब एक मिनट में देना है ऐसे में आम तौर पर अभ्यर्थी शिक्षण विधि, भाषा आदि के सवाल आसानी से कर लेते हैं, लेकिन गणित व पर्यावरण अध्ययन के सवाल जरूर परेशान करते हैं। यही नहीं इन्हीं दोनों विषयों के सवाल ही टीईटी की मेरिट भी निर्धारित करते हैं।


Keywords ; teachers,,tet,uptet2015,btc

Comments

Popular posts from this blog

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, अब करें आवेदन 30 जून, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

125 पदों पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में भर्ती

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

हाई कोर्ट में टाइपिस्ट के 18 पदों के लिए भर्तियाँ, 8 मई 2019 तक या उससे पहले करें ऑनलाइन आवेदन

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले