शिक्षामित्रों को केंद्र सरकार ने दिया धोखा! ; सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

           प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने समायोजन को लेकर केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने का फैसला किया है।
           उसका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई वार्ता में जो आश्वासन मिला था, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उस दिशा में कोई काम नहीं किया है।
            संघ ने अपने सभी सदस्य शिक्षामित्रों से वाराणसी में प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के बाहर चल रहे धरने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की है।
             प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के महामंत्री पुनीत चौधरी ने कहा कि 18 सितंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समायोजन के मुद्दे पर वार्ता हुई थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि शिक्षामित्रों का दर्द उनका दर्द है।
              उन्हें राहत दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए नियमों में जो ढील दी थी, उसे हाईकोर्ट ने अवैधानिक बताते हुए समायोजन निरस्त कर दिया।
               हाईकोर्ट का कहना है कि नियमों में ढील केंद्र सरकार ही दे सकती है। इस मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को आदेश जारी करना है, ताकि शिक्षामित्रों को इंसाफ मिल सके।
दो महीने बाद भी नहीं दिया ध्यान
               करीब दो महीने बाद भी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया है।
              प्रदेश उप महामंत्री रमेश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार को नियमों में दी गई ढील को वैध ठहराने के लिए काफी पहले पत्र लिख दिया।
               देरी केंद्र सरकार की ओर से हो रही है। इसलिए शिक्षामित्र संघ को वाराणसी में प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के बाहर धरना देना पड़ा।
                उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को आजमगढ़ और लखनऊ मंडल के शिक्षामित्रों ने धरना दिया। 19 नवंबर को मिर्जापुर व देवीपाटन मंडल, 20 नवंबर को गोरखपुर व मुरादाबाद, 21 को बस्ती, आगरा व कानपुर, 22 नवंबर को अलीगढ़, चित्रकूट व सहारनपुर और 23 नवंबर को झांसी, मेरठ व वाराणसी मंडल के शिक्षामित्र धरना देंगे। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।



Kewards ; teachers,shikshamitra,samayojan,btc

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक