शिक्षामित्रों ने दीवाली न मनाने का किया ऐलान

           दीवाली की रोशनी है.. मिठाइयां हैं.. खुशियां हैं.. लेकिन प्रदेश के लगभग पौने दो लाख शिक्षामित्रों के घरों में अंधेरा है। वे इस बार मायूस हैं। शिक्षामित्रों ने दीवाली न मनाने का ऐलान किया है।
           इनमें से 58 हजार शिक्षामित्र ऐसे हैं जिन्होंने पिछली दीवाली सहायक अध्यापक के तौर पर मनाई थी लेकिन इस बार वे न तो शिक्षामित्र हैं और न ही सहायक अध्यापक।
           ये वे शिक्षमित्र हैं जिनका समायोजन हाईकोर्ट 12 सितम्बर को रद्द कर चुकी है। आगे की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
            यूपी के लगभग पौने दो लाख शिक्षामित्रों में से लगभग 58 हजार शिक्षामित्र पिछले वर्ष ही सहायक अध्यापक बन चुके हैं और इनकी नौकरी का एक वर्ष पूरा हो चुका है।
             वहीं, लगभग 72 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन इसी वर्ष हुआ है। बचे हुए लगभग 40 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन होना है लेकिन समायोजन को रद्द करते हुए चालू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट रोक लगा चुका है।लिहाजा, दीवाली उनके लिए कोई खुशी नहीं लाई है। हालांकि बचे हुए लगभग 40 हजार शिक्षामित्रों को मानदेय मिलने के आदेश जारी हो गए हैं।
                शिक्षामित्रों ने सहायक अध्यापक बनने का सपना 2011 में देखा जब शिक्षा का अधिकार एक्ट-2010 लागू हुआ और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने अप्रशिक्षित अध्यापकों के पढ़ाने पर रोक लगा दी।


Kewards ; teachers,samayojan,shikshamitra,TET

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड