आईआईटी में एडमिशन का शेड्यूल तय ; वेबसाइट पर देखा जा सकता है पूरा शेड्यूल

               ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016 में अच्छी रैंक (01 से 2 लाख तक) पाने वाले स्टूडेंट एक मई से जेईई एडवांस का ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। इसका आयोजन सिर्फ आईआईटी में एडमिशन के लिए होता है। फार्म भरने की प्रक्रिया 4 मई तक चलेगी, फिर फार्मों की स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग में पास स्टूडेंट ही एडवांस का पेपर देंगे।
              आईआईटी में एडमिशन का विस्तृत शेड्यूल रविवार को आईआईटी गुवाहाटी में हुई एक मीटिंग में फाइनल हो गया। इसे जल्द ही वेबसाइट www.jeeadvanced.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।
               जेईई एडवांस के चेयरमैन प्रो. कृष्णा ने बताया कि जो स्टूडेंट 1 से 4 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएंगे, वे सभी 12 मई से एडमिट कार्ड डाउन लोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउन लोड करने की प्रक्रिया 21 मई तक चलती रहेगी।
                22 मई को बीटेक, बीई और बी. आर्किटेक्चर में एडमिशन का टेस्ट होगा। एंट्रेंस टेस्ट दो पालियों में कराया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब जेईई एडवांस का रिजल्ट 12 जून को घोषित किया जाएगा। इससे पहले 17 या फिर 18 जून को रिजल्ट घोषित किया जाता था।
                इस बार एंट्रेंस टेस्ट भी दो दिन पहले यानी 22 मई को कराया जा रहा है। पिछली बार 24 मई को पेपर हुआ था। चेयरमैन का कहना है कि आईआईटी की एडमिशन प्रक्रिया में अब किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।
कॉमन काउंसलिंग से भरी जाएंगी सीटें
                 आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में एडमिशन की प्रवेश परीक्षा भले ही अलग-अलग कराई जा रही लेकिन सबकी सीटें कॉमन काउंसलिंग से भरी जाएंगी। जिनको जेईई एडवांस में अच्छी रैंक मिलेगी, उन्हें आईआईटी में एडमिशन मिलेगा।
                 इससे नीचे रैंक वाले स्टूडेंट एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में जाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि स्टूडेंटों को पसंदीदा संस्थान, पाठ्यक्रम में एडमिशन मिल जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी।
दिसंबर के पहले सप्ताह से भरें जेईई के फार्म
                 जेईई मेन 2016 के ऑनलाइन आवेदन फार्म दिसंबर के पहले सप्ताह से भरे जाएंगे। इसका खाका सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एग्जामिनेशन (सीबीएसई) ने तैयार कर लिया है। सीबीएसई इसी सप्ताह ही फार्म भरने और रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित कर देगा।
                 एंट्रेंस टेस्ट 4 अप्रैल को होना है। अप्रैल अंत तक जेईई मेन का रिजल्ट भी आ जाएगा। एंट्रेंस टेस्ट के 60 फीसदी और बोर्ड मार्क्स (इंटरमीडिएट) के 40 फीसदी मार्क्स को जोड़कर एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी में एडमिशन की मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।


Kewards ; NIT,IIT,JEE,IIIT

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक