1.24 लाख शिक्षामित्रों के लिए उम्मीद की किरण ; टीईटी-15 पास कर बनें सहायक अध्यापक

              सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त होने से सड़क पर आ खड़े हुए प्रदेश के 1.24 लाख शिक्षामित्रों के लिए खोई नौकरी पाने का टीईटी-15 एक अवसर हो सकता है।
               दूरस्थ माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण पूरा कर चुके शिक्षामित्र दो फरवरी 2016 को प्रस्तावित प्राइमरी स्तर की टीईटी पास कर सहायक अध्यापक की नियमित भर्ती में दावेदारी कर सकते हैं।
               दरअसल हाईकोर्ट ने 12 सितम्बर को बगैर टीईटी पास शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त कर दिया था। लेकिन उनके दो वर्षीय बीटीसी ट्रेनिंग के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया था।
                 शिक्षामित्रों के लिए यह राहत भरी खबर थी, क्योंकि इसके बाद उनके प्रशिक्षण को लेकर कोई कानूनी अड़चन नहीं रह गई।
                 शिक्षक भर्ती में शामिल करने के हैं आदेश: टीईटी पास दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापकों की नियमित भर्ती में शामिल करने के आदेश कोर्ट दे चुका है।
                 मुजम्मिल हुसैन व दो अन्य शिक्षामित्रों की ओर से दायर याचिका में हाईकोर्ट ने 5 नवम्बर को 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में टीईटी पास शिक्षामित्रों को औपबंधिक रूप से शामिल करने का आदेश दिया है।
                  एनसीटीई की अनुमति से कराई ट्रेनिंग : 1999 में शिक्षामित्र योजना लागू होने के लगभग 12 साल बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 जनवरी 2011 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से शिक्षामित्रों को दो वर्षीय दूरस्थ विधि से बीटीसी ट्रेनिंग देने की अनुमति मांगी थी।
                   ताकि नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के अनुसार स्कूलों में कोई अप्रशिक्षित अध्यापक न रहें।


Keyword ; teachers,shikshamitra,samayojan,tet,btc

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले