15 हजार शिक्षक भर्ती बनी बवाल ; चौथी बार ऑनलाइन आवेदन लेने का कार्यक्रम जारी, बीएलएड को मिला मौका

             बेसिक शिक्षा परिषद ने 15 हजार शिक्षक भर्ती का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें 14 से 28 दिसंबर तक बीएलएड प्रशिक्षण पाने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। उसके बाद काउंसिलिंग आदि का शेड्यूल जारी होगा। यह भर्ती प्रक्रिया अब नए साल में ही पूरी होने के आसार हैं।
              बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक बरस से चल रही है। कुछ महीनों के अंतराल के बाद नए-नए निर्देश आने से भर्ती पूरी होने का नाम ही नहीं ले रही है।
                हालत यह है कि तीन बार आवेदन लिए जा चुके हैं और कुछ महीने पहले ही काउंसिलिंग पूरी होने के बाद मेरिट में आने वालों की सूची भी जारी हुई है।
                 नियुक्ति पत्र बांटने के पहले ही शासन ने हाईकोर्ट के आदेश बीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को मौका देने का आदेश जारी कर दिया।
                  चौथी बार आवेदन लेने का कार्यक्रम एनआइसी से झंडी मिलने के बाद जारी किया गया है। इसमें सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कहा है कि अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट यूपी बेसिक एडू परिषद डॉट जीओवी डॉट इन पर तय प्रक्रिया के अनुसार 14 से 28 दिसंबर तक आवेदन भेजें।
                   यह चयन नौ दिसंबर 2014 को जारी शासनादेश के तहत ही होगा। इसके बाद जनवरी में काउंसिलिंग एवं नियुक्ति पत्र बांटने के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।


Keyword ; teachers,bled,tet,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले