टीईटी 2015 ; आवेदन करने की दुश्वारियां बढ़ती जा रही

                शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 की अंतिम तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, आवेदन करने की दुश्वारियां उसी गति से बढ़ती जा रही हैं।
                तमाम जिलों में वेबसाइट के खुलने एवं ऑनलाइन फार्म भरने में अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इधर के दिनों में आवेदनों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। इससे साफ है कि कुछ जिलों या फिर ऑनलाइन फार्म भरने के खास समय पर अधिक दबाव के कारण समस्या आ रही है।
                लंबे इंतजार के बाद शासन ने कुछ दिन पहले ही टीईटी 2015 की परीक्षा दो फरवरी 2016 को कराने पर मुहर लगाई है। नवंबर से ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
                 शुरुआत में आवेदन करने वालों की गति धीमी रही, सो कोई समस्या नहीं आई, लेकिन अब जैसे-जैसे आवेदन की अंतिम तारीख करीब आ रही है। फार्म भरने में समस्या बढ़ती ही जा रही है। कई जिलों में परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट खुल ही नहीं पा रही है तो कुछ जगहों पर फार्म भरने के दौरान वह हैंग हो रही है।
                   यही नहीं कुछ जिलों में तो एकाएक वेबसाइट बंद हो जाती है। इसकी शिकायतें भी परीक्षा नियामक दफ्तर पहुंच रही हैं, लेकिन पिछले वर्षो को देखते हुए शिकायतें कम हैं।
                   साथ ही अब तक तीन लाख से अधिक युवाओं ने दावेदारी कर दी है, जबकि फार्म भरने की अंतिम तारीख 18 दिसंबर है।
                   परीक्षा नियामक प्राधिकारी के रजिस्ट्रार नवल किशोर ने बताया कि वैसे तो टीईटी परीक्षा की जानकारी लेने के लिए फोन आ रहे हैं, लेकिन वेबसाइट हैंग होने या फिर उसके न खुलने की शिकायतें नहीं मिली हैं फिर वह इस पर निगाह रखेंगे कि अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।




Keyword ; teachers,TET,72825recruitment,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक