29336 गणित-विज्ञान अध्यापक भर्ती ; 14 बीएसए हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना में फंसे, मूल नियुक्ति और उसके 15 दिन के भीतर तैनाती देने के हाईकोर्ट के आदेश का पालन अब तक नहीं

                  14 बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना में फंस गए हैं।
                 न्यायालय ने बाकायदे नोटिस जारी करके सभी को तलब किया है। सभी अफसरों से कोर्ट का आदेश न मानने का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। इन अधिकारियों ने 29336 गणित-विज्ञान के सहायक अध्यापकों को दो माह में मूल नियुक्ति और उसके 15 दिन के भीतर तैनाती देने के हाईकोर्ट के आदेश का पालन अब तक नहीं किया है।
                 शिक्षा विभाग के अफसरों की अनसुनी पर इसके विरुद्ध प्रवेश कुमार पटेरिया और अन्य ने कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी।
                  याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति वीके बिड़ला ने सभी अधिकारियों को नोटिस भेजा है। याची के वकील अनूप त्रिवेदी, विभू राय का कहना था कि हाईकोर्ट ने संतोष कुमार मिश्र और अन्य तथा बी.देव यादव के केस में विज्ञान-गणित के 29 हजार से अधिक सहायक अध्यापकों को दो माह में नियुक्ति और उसके 15 दिन में तैनाती देने का आदेश दिया था। कई जनपदों के बीएसए ने इस आदेश का अब तक पालन नहीं किया है।
                   आदेश का पालन नहीं करने वालों में बलिया के राकेश सिंह, फिरोजाबाद के बाल मुकुंद प्रसाद, हरदोई के बृजेश मिश्र, हापुड़ के एसपी वर्मा, प्रतापगढ़ के माधव जी तिवारी, फतेहपुर के विनय कुमार, गोंडा के फतेह बहादुर सिंह, कौशांबी के अशोक कुमार सिंह, कुशीनगर के लालजी यादव, इटावा के जेपी राजपूत, लखीमपुर के ओपी राय, अलीगढ़ के संजयशुक्ला, श्रवस्ती के महेश प्रताप सिंह, बरेली के  देवेन्द्र स्वरूप शामिल हैं।
                    हाईकोर्ट ने सभी को न्यायालय कक्ष में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह बताने को कहा है कि क्यों न अवमानना का आरोप तय किया जाए।


Keyword ; teachers,TET,29334recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक