3,500 उर्दू शिक्षकों की होगी भर्ती ; सृजित शिक्षकों के 19948 नए पदों में से 3500 पदों को उर्दू शिक्षक में बदलने का आदेश जारी

                बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक स्कूलों में 3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती करेगी। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2011-12 में सप्लीमेंट्री प्लान के तहत स्वीकृत 9974 प्राथमिक स्कूलों में सृजित किये गए शिक्षकों के 19948 नए पदों में से 3500 पदों को सहायक अध्यापक (उर्दू भाषा) में बदल दिया गया है।
               शिक्षकों के कुल नए सृजित पदों में से 17.54 प्रतिशत पदों को उर्दू शिक्षकों के लिए तब्दील किया गया है।
               बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश में बेसिक शिक्षा निदेशक को इस बारे में आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है।
                 शासनादेश में 9974 प्राथमिक स्कूलों में सृजित किये गए शिक्षकों के 19948 नए पदों में से जिलेवार सहायक अध्यापक (उर्दू शिक्षा) में परिवर्तित किए गए पदों की संख्या दर्शायी गई है।
               परिवर्तन के आधार पर उर्दू शिक्षकों के सर्वाधिक 175 पद सोनभद्र में होंगे। वहीं गाजियाबाद, हमीरपुर व मेरठ में एक-एक और संभल में उर्दू शिक्षकों के दो पद होंगे।
               बागपत, जालौन व हापुड़ में उर्दू शिक्षकों का कोई पद नहीं होगा क्योंकि जब 29 जुलाई को शिक्षकों के 19948 नये पद सृजित किये गए थे तो उनमें इन जिलों का कोई पद नहीं था।



Keyword ; TET,samayojan,shikshamitra,teachers

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण