72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती ; मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर तीसरे दिन भी आंदोलन जारी

               प्रशिक्षु शिक्षकों का मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर तीसरे दिन भी आंदोलन जारी है। बुधवार को प्रशिक्षुओं ने शिक्षा निदेशालय के सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय का घेराव किया। उनका कहना था कि जल्द ही नियुक्ति दी जाए अन्यथा वह अपने ही साथियों से वरिष्ठता से पीछे हो जाएंगे।
              प्रशिक्षुओं का कहना है कि मौलिक नियुक्ति का कार्यक्रम जारी होने के बाद ही वह अपने तैनाती स्थलों पर वापस जाएंगे।
             प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण भी पूरा हो गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा परिणाम बीते शनिवार को जारी किया। इसके बाद से ही प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
                उनकी मांग है कि मौलिक नियुक्ति की प्रक्रिया इसी महीने पूरी कर दी जाए। ऐसा न होने पर वह अपने साथियों से ही वरिष्ठता में पीछे हो जाएंगे। असल में 72825 शिक्षकों की भर्ती में जिन अभ्यर्थियों की पहले चरण में परीक्षा पूरी हो गई थी उन्हें परिषद की ओर से नियुक्ति दी जा चुकी है।
                 करीब साढ़े ग्यारह हजार अभ्यर्थी मौलिक नियुक्ति पाने की लाइन में फिर शामिल हो गए हैं। दो दिन से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय पर न होने के कारण प्रशिक्षुओं से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी है।
                परिषद के उप सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षुओं को आश्वस्त किया है कि गुरुवार को उनकी मुलाकात सचिव संजय सिन्हा से हो जाएगी।
                मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह, इलाहाबाद अध्यक्ष मोहम्मद अली व बुंदेलखंड प्रभारी अनुराग तिवारी, अनिल वर्मा, प्रदीप सिंह विवेकानंद आर्या व प्रभाकर त्रिपाठी ने साथियों से कहा है कि वे गुरुवार को बड़ी संख्या में शिक्षा निदेशालय पहुंचकर आंदोलन में शामिल हों।


Keyword ; upgovt,cm,basic teachers

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड