समायोजित शिक्षामित्रो का वेतन मामला ; सुप्रीम कोर्ट के स्थगनादेश के बाद परिषद सचिव ने वेतन देने की सिफारिश के साथ शासन को भेजा प्रस्ताव

             1 लाख 32 हजार 442 शिक्षामित्रों को रुका वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने वेतन देने की सिफारिश के साथ शासन को अपना प्रस्ताव भेज दिया है।  
              राज्य सरकार ने भी इस प्रस्ताव को मान लेने के संकेत दिए हैं। इसी सप्ताह इस पर अंतिम निर्णय भी ले लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
             शासन को भेजे प्रस्ताव में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख तक हाईकोर्ट के समायोजन रद्द करने के आदेश के खिलाफ स्थगन आदेश दे दिया है। इससे 12 सितंबर 2015 से पहले की स्थिति बहाल हो गई है।
              लिहाजा शासन समायोजित हो चुके शिक्षामित्रों को वेतन भुगतान के संबंध में निर्णय ले। वहीं, शिक्षामंत्री अहमद हसन ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि शिक्षामित्रों के हित में निर्णय लेना उचित रहेगा। ऐसी सरकार की मंशा है।
              शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों का भी कहना है कि शिक्षामित्रों को रुका वेतन जारी करने का फैसला इस सप्ताह में ही ले लिया जाएगा।



Keyword ; teachers,TET,72825recruitment,upgovt,sbtc,shikshamitra

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक