प्रशिक्षु शिक्षकों ने की जल्द मौलिक नियुक्ति की मांग ; वरिष्ठता में पिछड़ने का भय

                 प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण का परिणाम जारी होते ही मौलिक नियुक्ति की मांग जोर पकड़ गई है। सोमवार को प्रदेश भर के प्रशिक्षुओं ने शिक्षा निदेशालय में इसी मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
                उनका कहना था कि जल्द ही नियुक्ति दी जाए अन्यथा वह अपने ही साथियों से वरिष्ठता से पीछे हो जाएंगे। निदेशालय की ओर से अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया गया कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के यहां से सूची मिलते ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
                  प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण भी पूरा हो गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी किया। इसमें अधिकांश प्रशिक्षु शिक्षक उत्तीर्ण हो गए हैं।
                   उधर, प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया इसी महीने पूरी कर दी जाए। ऐसा न होने पर वह अपने साथियों से ही वरिष्ठता में पीछे हो जाएंगे।
                   असल में 72825 शिक्षकों की भर्ती में जिन अभ्यर्थियों की पहले चरण में परीक्षा पूरी हो गई थी उन्हें परिषद की ओर से नियुक्ति दी जा चुकी है। करीब साढ़े ग्यारह हजार अभ्यर्थी मौलिक नियुक्ति पाने की लाइन में अब भी शामिल हैं।      
                     इस दौरान निदेशालय सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के नहीं थे, ऐसे में कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों से कहा गया कि उनका परीक्षा हाल एक दिन पहले ही जारी हुआ है।
                      सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के यहां से सफल अभ्यर्थियों की सूची पहले एससीईआरटी और फिर परिषद कार्यालय आएगी जैसे ही सूची उपलब्ध होगी, नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह आश्वासन मिलने के बाद सभी वापस लौट गए।
                       माना जा रहा है कि अभ्यर्थी अब फिर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी पर परीक्षा का अंकपत्र एवं सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी करने का दबाव बनाएंगे।


Keyword ; teachers,TET,72825recruitment,upgovt,sbtc,shikshamitra

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान