हालात बदल रहे हैं तो सूरतेहाल भी बदलिए - बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन

               बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने शिक्षकों की पाठशाला में अच्छे शिक्षक बनाने के गुर दिए। उन्होंने कहा कि हालात बदल रहे हैं तो सूरतेहाल भी बदलिए। श्री हसन आज राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्रों (डायट)के प्राचार्यो को संबोधित कर रहे थे।
               उन्होंने साफ किया कि जिन जिलों में छात्रों का नामांकन घटेगा वहां के बेसिक शिक्षा अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि डायट में शिक्षक तैयार किए जाते हैं। इन शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण दीजिए। सेवा पूर्व और सेवारत प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और इनकी मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में पुनर्विचार किया जाए। 
               उन्होंने कहा कि अच्छे शिक्षक ही बच्चों के सीखने का स्तर सुधार करते हैं ताकि लोगों का रुझान सरकारी स्कूलों के प्रति बढ़े। राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि स्कूलों के निरीक्षण की व्यवस्था सुधारी जाए। उन्होंने प्राइमरी स्कूलों के अच्छे अध्यापकों को पुरस्कृत करने की व्यवस्था जिला स्तर पर करने के निर्देश दिए।
               विभागीय सचिव आशीष कुमार गोयल ने कहा कि हर डायट को अपना एक विजन तैयार करना चाहिए। बैठक में एससीईआरटी के निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह और बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा मौजूद रहे।
              डायटों की होगी ग्रेडिंग: छात्र-छात्रओं के मूल्यांकन के संबंध में एससीईआरटी को मॉडल-मॉडल टेस्ट पेपर तैयार करने और अभिभावक प्रबंध समिति के सदस्यों की देख-रेख में परीक्षाएं संपादित करने के निर्देश दिए गए। वहीं अच्छे विद्यार्थी अब पुरस्कृत होंगे। डायट की भी अब ग्रेडिंग होगी।

keywards - teachers,basiceducation,education minister,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान