परिषदीय शिक्षकों को पदावनत करने की तैयारी ; जद में आने वाले शिक्षकों को किया जा रहा सूचीबद्ध

               बेसिक शिक्षा विभाग में अफसर व कर्मचारियों के बाद अब  परिषदीय शिक्षकों को पदावनत करने की तैयारी  है।
                 सभी जिलों में पदावनति की जद में आने वाले शिक्षकों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। यह कार्य पूरा होते ही शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को पदावनत करने का आदेश जारी करेंगे।
                 संभावना है कि पदावनत किये जाने वाले शिक्षकों की सूची दिसंबर में ही तैयार हो जाएगी।
                  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आरक्षण में पदोन्नति का लाभ पाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पदावनत किया जा रहा है। इस सिलसिले में शिक्षा विभाग के अफसरों, कर्मचारियों व इंटर कालेजों के प्रवक्ताओं के बाद अब बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों पर कार्रवाई करने की तैयारी है।
                   परिषदीय स्कूलों में पिछले 15 वर्षो के दौरान किन शिक्षकों को आरक्षण के तहत प्रोन्नति दी गई इसकी पड़ताल जारी है।
                    परिषद ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है वह पदावनति के तहत आने वाले शिक्षकों को सूचीबद्ध करके अवगत कराएं। यह कार्य अब तक पूरा हो जाता लेकिन पहले शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया और बाद में पंचायत चुनाव के कारण विलंब हुआ। फिर भी प्रक्रिया चल रही है।
                    माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के बाद यानी दिसंबर में ही यह सूची तैयार हो जाएगी।   इसमें बड़ी तादाद यानी हजारों शिक्षकों के पदावनति के दायरे में आने की उम्मीद है और यह सब प्राथमिक स्कूलों के वरिष्ठ शिक्षक हैं।
                      परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि जिलों में सूचीबद्ध हो रहे शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ही पदावनत करेंगे। यह तभी होगा जब सभी जिलों में सूची तैयार हो जाएगी।


Keyword ; teachers,shikshamitra,bled,tet,btc

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी