ऑनलाइन हाजिरी पर संगठित विरोध की आहट ; एक दर्जन से ज्यादा जिलों से विरोध के पत्र जारी, शैक्षिक गुणवत्ता का ठीकरा केवल शिक्षकों के ऊपर फोड़ने से पनपी नाराजगी

             ऑनलाइन हाजिरी पर भले ही विभाग ने अभी तक आदेश जारी न किया हो लेकिन विरोध जारी हो गया है।
             सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी लगाने को तुगलकी फरमान बताया है।
              चित्रकूट, गोरखपुर समेत एक दर्जन जिलों में शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख कर इस व्यवस्था के बहिष्कार की घोषणा कर दी है।
              बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने पिछले दिनों विभागीय बैठक में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लिए जाने के निर्देश दिए थे। इसी बैठक में तय हुआ कि एक जनवरी से यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
              बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जब-तब सवाल उठते रहते हैं और इसका मुख्य कारण शिक्षकों का स्कूल तक न पहुंचना माना जा रहा है।
               लिहाजा विभाग ने पहले कदम के रूप में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का फैसला किया है।
                शिक्षकों को यह व्यवस्था रास नहीं आ रही है। इसके पीछे वेतर्क दे रहे हैं कि विभाग ने शिक्षकों को मोबाइल हैंडसेट नहीं दिए हैं। वहीं गांवों में नेटवर्क की भी समस्या है।
                 शैक्षिक गुणवत्ता खराब होने का ठीकरा भी सिर्फ शिक्षकों के ऊपर फोड़ने को लेकर भी वे नाराज भी हैं।
                 उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने बाकायदा एक पत्र का मजमून सभी जिलाध्यक्षों को भेज कर इसके खिलाफ अभियान चलाने को कहा है।
                इस पत्र में न सिर्फ व्यवस्था के विरोध की चेतावनी है बल्कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो में लगाने के खिलाफ शिकायत भी है।


Keyword; teachers,TET,online,72825recruitment,btc

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड