समायोजित शिक्षा मित्रों को वेतन देने की कार्रवाई शुरू

              प्राइमरी स्कूलों में समायोजित शिक्षा मित्रों को वेतन देने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि समायोजित हुए शिक्षामित्रों का वेतन जल्द जारी किया जाए।
            आदेश के बाद बलिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसकी शुरुआत कर दी है।
छुट्टी होने के बावजूद इलाहाबाद में परिषद का कार्यालय खोल कर आदेश जारी किया गया ताकि शिक्षामित्रों को वेतन देने काम में तेजी आए।
             बलिया में 28 दिसम्बर तक एरियर समेत नवम्बर का वेतन समायोजित शिक्षामित्रों के खाते में पहुंच सकता है।
             वेतन जारी होने के आदेश के बाद प्रदेश भर के शिक्षामित्रों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। वहीं बीएसए पर भी दबाव बनाया कि जल्द वेतन जारी करने का आदेश जारी किया जाए।
प्रमाणपत्र सत्यापन की मांग
             प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने कहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद इसी हफ्ते दूसरे बैच में समायोजित शिक्षामित्रों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन करे। वे अगस्त में समायोजित हो चुके हैं लेकिन उन्हें एक भी वेतन नहीं मिला है।
              वहीं उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने भी मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री को बधाई दी है।


Keyword ; teachers,shikshamitra,samayojan,salary,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड